logo

जामताड़ा में बवाल : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजेश ठाकुर के पॉकेट से निकाल लिए गए 50 हजार

jammmmm.jpg

दीपक झा (जामताड़ा): 
जामताड़ा में भारत जोड़ो यात्रा में जमकर बवाल हुआ, जहां दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और दूसरी ओर राजेश ठाकुर के साथ धक्का-मुक्की भी की है। बताया जा रहा है कि उनके पॉकेट से 50 हजार निकाल लिया गया है। दरअसल बिरसा मुंडा चौक से प्रारंभ हुए यात्रा की शुरुआत से ही झड़प होती रही। यात्रा जब जामताड़ा के यज्ञ मैदान पहुंची तो विधायक इरफान अंसारी के समर्थक ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। जिलाध्यक्ष एवं विधायक के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी। इसके बाद राजेश ठाकुर मंच छोड़कर जाने लगे। विधायक के समर्थकों ने मंच पर लगे माइक को भी तोड़ दिया। हालांकि बाद में विधायक राजेश ठाकुर को मनाया, इसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।


इरफान अंसारी ने मांगी माफी 
इस दौरान राजेश ठाकुर ने विधायक इरफान अंसारी को जमकर फटकार लगाई। हालांकि झड़प देख यात्रा के दौरान ही कृषि मंत्री बादल पत्रलेख वापस चले गए।मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती की गई। साथी जिले के दो डीएसपी जिसमें एक साइबर डीएसपी तथा दूसरा मुख्यालय डीएसपी को भी तैनात किया गया। हालांकि बाद में कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा का असर हो देख रहा है। इस यात्रा के डर से मोदी सरकार तेल का दाम एवं अनुचित का दाम बढ़ाने से डर रहा है। हम लोगों ने इस बार हिमाचल जीता है। जल्दी पूरे हिंदुस्तान को जीतेंगे। इरफान अंसारी ने कहा कि हम लोग माफी चाहते हैं कि झड़प हुई है। अध्यक्ष के पॉकेट से 50000 भी ले लिया गया है । बहुत ही दुखद बात है,